शेयर मंथन में खोजें

कमजोरी के साथ खुला बाजार, निफ्टी 10,000 के नीचे

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एशियाई बाजार में कमजोर शुरुआत के बाद भारतीय बाजार भी लाल निशान में खुला है।

आज निफ्टी ने 10,000 के नीचे शुरुआत की है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) गुरुवार के 32,383.30 के बंद स्तर मुकाबले 32,381.36 पर खुला और करीब 10 बजे यह 165.15 अंक या 0.51% की गिरावट के साथ 32,218.15 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 38.10 अंक या 0.38% की कमजोरी के साथ 9,982.45 पर है। हालाँकि दूसरी ओर बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.28% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.17% की तेजी है। साथ ही निफ्टी मिड 100 0.24% और निफ्टी स्मॉल 100 0.16% ऊपर हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 7 शेयर हरे और 24 शेयर लाल निशान में हैं। वहीं निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 24 शेयरों में बढ़त है, जबकि 27 शेयर लाल निशान पर है। बीएसई के मजबूत शेयरों में से अदाणी पोर्टस 1.12%, मारुति 0.92%, आईटीसी 0.64% और ऐक्सिस बैंक 0.64% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज 5.36%, सन फार्मा में 2.35% और ल्युपिन में 2.13% नीचे चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख