शेयर मंथन में खोजें

गिरावट के साथ खुला बाजार, निफ्टी 9,900 के नीचे फिसला

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण गुरुवार को फिर से भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुला।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों में कोरियाई क्षेत्र में बढ़ती तनाव की स्थिति के कारण गिरावट है। साथ ही कल यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) बुधवार के 31,797.84 के बंद स्तर के मुकाबले 31,750.73 पर खुला। करीब 10.10 बजे सेंसेक्स 159.57 अंक या 0.50% की कमजोरी के साथ 31,639.27 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल निशान में 9,872.85 पर खुलने के बाद 48.95 अंक या 0.49% की कमजोरी के साथ 9,859.00 पर है। इस बीच बाजार के छोटे और मँझोले शेयर सूचकांकों में भी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 1.27% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.44% की कमजोरी है। दूसरी तरफ निफ्टी मिड 100 1.15% और निफ्टी स्मॉल 100 1.40% नीचे हैं।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 8 शेयर हरे और 23 शेयर लाल निशान में हैं। इसके मजबूत शेयरों में से ल्युपिन 1.60%, डॉ रेड्डीज 1.39%, सन फार्मा 0.96% और इन्फोसिस 0.66% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स 6.39%, ओएनजीसी में 1.84%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.34% और पावर ग्रिड 1.33% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 13 शेयरों में बढ़त है, जबकि 38 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख