शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में जोरदार उछाल, डॉव जोंस 196 अंक चढ़ा

अमेरिकी हाउस स्पीकर पॉल रयान के बयान से निवेशकों में कर सुधारों को लेकर आशा जगी है।

पॉल ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कर सुधारों और ऋण सीमा को लेकर रिपब्लिकन सीनेटरों में आम सहमति है, जिससे इन्हें लागू करना हेल्थकेयर बिल के मुकाबले आसान होगा। पॉल के बयान से अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में मजबूती आयी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 196.14 अंक या 0.90% की बढ़त के साथ 21,899.89 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 84.35 अंक या 1.36% की मजबूती के साथ 6,297.48 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 24.14 अंक या 0.99% की मजबूती के साथ 2,452.51 पर बंद हुआ। इसके अलावा मंगलवार को अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.57% की बढ़त दर्ज की गयी और डब्लूटीआई क्रूड 47.64 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं कल यूरोपीय बाजार भी मजबूती के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख