शेयर मंथन में खोजें

यूरोपियन बाजार से मिले मजबूत संकेतों से चढ़ा बाजार

मंगलवार को यूरोपियन बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार भी ऊपर चढ़ा।

बीएसई सेंसेक्स सोमवार के 31,702.25 के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 31,755.16 पर खुला और अंत में 107.30 अंक या 0.34% की मजबूती के साथ 31,809.55 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 31,863.47 अंक तक ऊपर चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 31,674.23 अंक तक फिसला। निफ्टी की बात करें तो यह 9,912.85 के मुकाबले 9,933.25 पर खुला और 39.35 अंक या 0.40% की वृद्धि के साथ 9,952.20 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में निफ्टी का उच्च स्तर 9,963.10 और निचला स्तर 9,901.05 रहा। बाजार में मजबूती के साथ बंद होने वाले शेयरों की तादाद अधिक होने के कारण वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 2.10% गिर कर 12.88 पर समाप्त हुआ। आज कुल शेयरों पर गौर करें तो बीएसई में 1,651 शेयर मजबूती और 905 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए, जबकि इसके 152 शेयर सपाट रहे। वहीं निफ्टी के 1,108 के शेयर बढ़त, 546 शेयर गिरावट और 311 शेयर सपाट बंद हुए। दूसरी ओर बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप में 0.63% और बीएसई स्मॉल में 1.02% की बढ़त दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.03% और निफ्टी स्मॉल में 100 1.10% की मजबूती आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में कोल इंडिया में 2.96%, अदाणी पोर्ट्स में 1.60%, बजाज ऑटो में 1.58%, रिलायंस में 1.34%, डॉ रेड्डीज में 0.89% और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.83% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो भारती एटरयेल में 2.25%, सन फार्मा में 1.43%, पावर ग्रिड में 0.71%, ल्युपिन में 0.43%, सिप्ला में 0.37% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.24% की गिरावट आयी। निफ्टी 50 के 51 शेयरों में से 31 शेयर तेजी और 20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 22 शेयर हरे और 9 शेयर लाल निशान में रहे। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख