शेयर मंथन में खोजें

सपाट शुरुआत के बाद चढ़ा बाजार, सेंसेक्स खुला 32,200 के ऊपर

बुधवार को सपाट शुरुआत के बाद बाजार में बढ़त आयी और सेंसेक्स 32,000 के ऊपर पहुँच गया है।

शुरुआती घंटे में बीएसई पर टेलीकॉम, मेटल, फार्मा और ऑटो में खरीदारी और कैपिटल गुड्स तथा एफएमसीजी में कमजोरी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने मंगलवार के 32,158.66 के बंद स्तर की तुलना में 32,188.95 पर शुरुआत की। करीब 10.05 बजे यह 92.96 अंक या 0.29% की मजबूती के साथ 32,251.62 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) सपाट 10,009.25 पर खुल कर 24.35 अंक या 0.24% की बढ़त के साथ 10,117.35 पर है। इस समय छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी तेजी है। बीएसई मिडकैप 0.44% और बीएसई स्मॉलकैप 0.36% ऊपर हैं, जबकि निफ्टी मिड100 में 0.35% और निफ्टी स्मॉल100 में 0.32% की वृद्धि है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 1 शेयर सपाट, 20 शेयर हरे और 10 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.65%, अदाणी पोर्ट्स 1.39%, डॉ रेड्डीज 1.32% और टाटा मोटर्स 1.28% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में आईटीसी 1.68%, लार्सन ऐंड टुब्रो 0.96%, एचडीएफसी 0.62% और टाटा स्टील 0.34% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 28 शेयरों में बढ़त है, जबकि 21 शेयर लाल निशान पर हैं। वहीं इसके 2 शेयर सपाट स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख