शेयर मंथन में खोजें

एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बावजूद बाजार में तेजी

एशियाई बाजारों से कमजोर संकेत प्राप्त होने के बावजूद भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुला है।

आज बैंक निफ्टी से बाजार को सहारा मिल रहा है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) ने बुधवार के 32,186.41 के बंद स्तर की तुलना में 32,289.26 पर शुरुआत की। करीब 10.20 बजे यह 106.60 अंक या 0.33% की मजबूती के साथ 32,293.01 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) बी हरे निशान में 10,107.40 पर खुल कर 40.85 अंक या 0.41% की बढ़त के साथ 10,120.15 पर है। इस समय छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी तेजी है। बीएसई मिडकैप 0.88% और बीएसई स्मॉलकैप 0.84% ऊपर हैं, जबकि निफ्टी मिड100 में 0.81% और निफ्टी स्मॉल100 में 0.63% की वृद्धि है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 1 शेयर सपाट, 23 शेयर हरे और केवल 7 शेयर लाल निशान में हैं। सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ऐक्सिस बैंक 2.77%, सन फार्मा 2.47%, ल्युपिन 2.13% और टाटा मोटर्स 1.63% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में विप्रो 4.02%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 0.62%, एचडीएफसी 0.44% और एचडीएफसी 0.32% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 51 शेयरों में से इस समय 37 शेयरों में बढ़त है, जबकि 14 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख