शेयर मंथन में खोजें

बाजार में दिवाली सप्ताह की शानदार शुरुआत, निफ्टी 10,200 के ऊपर

दिवाली सप्ताह के पहले दिन बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों ने अपना सर्वकालिक उच्च स्तर छुआ।

कारोबार समाप्त होने पर सेंसेक्स और निफ्टी नये उच्चतम बंद भाव पर रहे। शुरुआती कारोबार में मजबूत वैश्विक रुझान मिलने के बाद धातु, दवा और चुनिंदा ऑटोमोबाइल कंपनियों के शेयरों ने बाजार को गति दी। हालाँकि सत्र के दौरान बाजार में उठापटक देखने को मिली। सुबह बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार के 32,432.69 के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 32,488.23 पर खुला और अंत में 200.95 अंक या 0.62% की मजबूती के साथ 32,633.64 अंकों पर बंद हुआ। सत्र के दौरान सेंसेक्स 32,687.32 अंक के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि 32,445.43 के निचले स्तर तक फिसला। वहीं निफ्टी 10,167.45 के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 10,207.40 पर खुला और 63.40 अंक या 0.62% की वृद्धि के साथ 10,230.85 अंक पर समाप्त हुआ। कारोबार के बीच में निफ्टी का उच्च स्तर 10,242.95 और निचला स्तर 10,175.10 रहा। वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.42% की मजबूती के साथ 11.31 अंक पर बंद हुआ। कुल शेयरों की बात करें तो आज बीएसई में 1,303 शेयरों में तेजी, जबकि 1,401 शेयरों में गिरावट रही। साथ ही इसके 140 शेयरों में कोई परिवर्तन नहीं आया।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के अलावा बाजार के छोटे-मंझोले सूंचकांकों में भी मजबूती आयी। बीएसई मिडकैप में 0.52% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.30% की मजबूती दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.30% और निफ्टी स्मॉल में 100 0.26% की मजबूती आयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में भारती एयरटेल में 4.96%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 3.08%, टाटा मोटर्स में 2.85%, हिंदुस्तान युनिलीवर में 2.63%, सन फार्मा में 2.52% और सिप्ला में 2.42% की मजबूती आयी। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ऐक्सिस बैंक में 1.65%, विप्रो में 0.62% मारुति सुजुकी में 0.62%, एनटीपीसी में 0.28%, अदाणी पोर्ट्स में 0.26% और एशियन पेंट्स में 0.24% की गिरावट आयी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर तेजी और 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं बीएसई के 31 शेयरों में से 21 शेयर हरे और 9 शेयर लाल निशान में रहे। वहीं इसका 1 शेयर सपाट रहा। (शेयर मंथन, 16 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख