शेयर मंथन में खोजें

मुनाफावसूली ने बाजार को नीचे खींचा, सेंसेक्स 86 अंक टूटा

बुधवार को लगातार दूसरे दिन शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में नकारात्मक स्थिति है।

ऐक्सिस बैंक के कमजोर तिमाही नतीजों से बैंक सेक्टर भी कमजोर हुआ, जिसका असर पूरे बाजार पर है। आज निफ्टी 10,209.40 पर शुरुआत के बाद करीब 10 बजे 28.15 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 10,206.30 पर है। वहीं सेंसेक्स 32,609.16 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 32,518.56 पर खुलने के बाद 86.98 अंक या 0.27% की कमजोरी के साथ 32,522.18 से स्तर पर चल रहा है। दूसरी ओर इस समय बाजार के छोटे-मंझोले सूचकांकों में तेजी है। बीएसई मिडकैप में 0.09% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.17% की बढ़त दिख रही है, जबकि निफ्टी मिड 100 में 0.09% और निफ्टी स्मॉल में 0.11% की बढ़त है।
इस समय सेंसेक्स के 31 दिग्गज शेयरों में से 12 शेयरों में मजबूती के साथ ही 19 शेयरों में कमजोरी है। सेंसेक्स के प्रमुख शेयरों में से रिलायंस 1.49%, कोटक महिंद्रा बैंक 1.23%, ओएनजीसी 1.14% और विप्रो 1.07% ऊपर हैं। वहीं गिरने वाले शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 6.65%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.46%, सिप्ला में 2.05% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 1.87% नीचे चल रहे हैं। निफ्टी के 50 शेयरों में से इस समय 18 शेयरों में बढ़त है, जबकि 31 शेयर कमजोर स्थिति में हैं। निफ्टी का 1 शेयर सपाट स्थिति में है। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख