रिलायंस पावर, रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में ऊपरी सर्किट
अनिल अंबानी समूह को एक बड़ी राहत मिलने से इस समूह के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और रिलायंस पावर, रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में ऊपरी सर्किट लग गया।
अनिल अंबानी समूह को एक बड़ी राहत मिलने से इस समूह के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली और रिलायंस पावर, रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में ऊपरी सर्किट लग गया।
अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी को महाराष्ट्र सरकार से बड़ा ऑर्डर मिला है। अदाणी ग्रुप की इन दोनों कंपनियों को MSEDCL यानी (एमएसईडीसीएल) महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से पावर सप्लाई के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। दोनों कंपनियां अलग-अलग राज्य की डिस्कॉम के साथ टेंडर की शर्तों के साथ सप्लाई को लेकर करार करेंगी।
टोरेंट पावर की रिन्युएबल एनर्जी के क्षेत्र में काम करने की बड़ी योजना है। गुजरात में चल रहे चौथे री-इन्वेस्ट 2004 (RE-Invest 2024) कार्यक्रम में कंपनी ने ऐलान किया है कि 2030 तक 10 GW के रिन्युएबल प्रोजेक्ट्स लगाएगी। कंपनी 57,000 करोड़ रुपये के निवेश से 10 GW रिन्युएबल प्रोजेक्ट्स लगाएगी।
फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ करार का ऐलान किया है। कंपनी ने यह करार एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज के लिए किया है। यह सॉल्यूशंस मल्टी मॉडल और मल्टी चैनल सर्च अनुभव के आधार पर होगा।