शेयर मंथन में खोजें

नयी पेंशन योजना यूपीएस हुई लागू, इस तरह एनपीएस से यूपीएस में कर सकते हैं स्विच

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए घोषित एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) 1 अप्रैल 2025 से लागू हो गयी है। यूपीएस को एनपीएस के समानांतर लागू किया गया है और सरकारी कर्मचारी एनपीएस से यूपीएस में भी शिफ्ट हो सकते हैं। हालाँकि, इसके लिए उन्हें कुछ प्रक्रियाओं का पालन करना होगा, जिसके बाद वे नयी पेंशन स्कीम से जुड़ जायेंगे।

व्हाट्सएप पर बढ़ रहा है स्कैम, जानें फर्जी केवाइसी मैसेज से बचने का तरीका

डिजिटल युग में आजकल सोशल मीडिया मंच के जरिये धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग ऐप के जरिये लोगों को ठगते हैं और शिकार हुये लोग कुछ नहीं कर पाते हैं। स्कैमर्स लोगों के पास फर्जी कॉल और मैसेज करते हैं और लोग उनके झाँसे में आ जाते हैं। ऐसे में जालसाजों के फर्जी मैसेज और कॉल की पहचान जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसे स्कैम से बचा जा सके।

समय से पहले होम लोन की ईएमआई से हो जायेंगे फ्री! अपनायें ये तरीके

प्रॉपर्टी के बढ़ते दामों के बीच खुद का घर खरीदना आसान नहीं रहा है। हालाँकि, घर खरीदने का सपने पूरा करने के लिए लोग बैंकों से होम लेकर उसे किस्तों में चुकाते हैं। लेकिन इस ईएमआई को चुकाने के दौरान आर्थिक बोझ बना रहता है क्योंकि सैलरी का एक मोटा हिस्सा लोन चुकाने में जाता है। इस स्थिति से निपटने के लिये यह जानना जरूरी है कि मोटी ईएमआई से जल्द छुटकारा कैसे पा सकते हैं।

ईपीएफओ ने दी बड़ी राहत, ऑटो सेटलमेंट एडवांस क्लेम 1 लाख से बढ़कर 5 लाख हुआ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पिछले कुछ समय में सदस्यों को कई राहतें दी हैं। अब इसी तरह की एक और राहत देते हुये ईपीएफओ ने पीएफ खाते से ऑटोमेटेड तरीके से पैसे निकालने की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दिया गया है। अब कर्मचारियों को पीएफ खाते से 5 लाख तक की रकम निकालने के लिए मैन्युअल सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।

पहली तिमाही में शीर्ष 7 शहरों में आवास बिक्री सालाना 28% हुई कम, लॉन्च में 10% की कमी

आसमान छूती आवासीय कीमतों और प्रतिकूल भू-राजनीतिक स्थितियों ने 2025 की पहली तिमाही में भारतीय आवास बाजार की तेजी को धीमा कर दिया। एनारॉक के ताजा आँकड़ों के अनुसार, साल की पहली तिमाही में शीर्ष 7 शहरों में बिक्री 2024 की समान अवधि की तुलना में 28% कम हुई। 2025 की पहली तिमाही में शीर्ष 7 शहरों में लगभग 93,280 इकाइयाँ बिकीं, जो 2024 की पहली तिमाही में हुई 1.30 लाख इकाइयों की बिक्री की तुलना में काफी कम है। 2024 की पहली तिमाही में बिक्री सर्वोच्च स्तर पर रही थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख