शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2025-26 में 6.5% की दर से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था : क्रिसिल

विदेशी निवेशकों की बिकवाली, भूराजनीतिक हालात और खस्ताहाल रुपये से लहूलुहान शेयर बाजार को अंतरराष्ट्रीय रेटिंंग एजेंसी क्रिसिल की इस टिप्पणी से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। क्रिसिल का मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5% पर रह सकती है।

अमेरिका के क्रिप्टो भंडार में शामिल होंगी ये 5 मुद्रायें, राष्ट्रपति की घोषणा के बाद दिखी जबरदस्त तेजी

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक नए क्रिप्टो स्ट्रैटेजिक रिजर्व में पाँच प्रमुख क्रिप्टो करेंसी को शामिल करने की योजना का ऐलान किया है। इस के साथ ही क्रिप्टो करेंसियों में उछाल देखने को मिल रहा है।

सेबी ने एसआईएफ पर जारी किये दिशा-निर्देश, निवेश की न्यूनतम रकम होगी 10 लाख रुपये

बाजार नियामक सेबी ने छोटे पीएमएस यानी स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड के बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। इसके तहत अब हर एएमसी 7 छेटे पीएमएस को बाजार में उतार सकेंगी जिसमें से 3 इक्विटी, 2 डेट और 2 हाइब्रिड फंड वाले हो सकते हैं। इनमें न्यूनतम निवेश की रकम 10 लाख रुपये होगी। 

15 साल में पहली बार बाजार में दिखी ऐसी गिरावट, भारतीय बाजार सतही : नितिन कामत

लगातार गोते खा रहे भारतीय शेयर बाजार को लेकर बाजार के जानकार परेशान हैं और खुदरा निवेशक निराश। ऐसे में जिरोधा को को-फाउंडर नितिन कामत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने विचार व्यक्त किये हैं, जिसमें उन्होंने भारतीय शेयर बाजार को सतही करार दिया है।  

अब भी चलन में बने हुए हैं 2000 रुपये के इतने नोट, इन जगहों पर बदलने की सुविधा मौजूद

भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये के बैंक नोट को चलन से वापस लेने का ऐलान किया था। उस वक्त प्रचलन में मौजूद इन नोटों का कुल मूल्य 3.56 लाख करोड़ रुपये था। वहीं आरबीआई के मुताबिक, 28 फरवरी 2025 तक बाजार में मौजूद इन नोटों की संख्या घटकर 6,471 करोड़ रुपये रह गयी है। केंद्रीय बैंक का कहना है कि 98.18% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख