शेयर मंथन में खोजें

महँगाई में राहत से ब्याज दरें घटाने की मांग तेज

महँगाई दर घट कर 7% के भी नीचे आ जाने से ब्याज दरों में कटौती की मांग तेज हो गयी है। उद्योग संगठन फिक्की के महासचिव डॉ. अमित मित्रा ने इस कमी के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मांग की है कि वह तुरंत ही और एक बड़ी मात्रा में ब्याज दरों में कटौती करे। उनकी यह भी मांग है कि आरबीआई कर्ज की उपलब्धता को भी और आसान बनाये।

महँगाई दर में अच्छी कमी, घट कर 7% के नीचे

महँगाई दर में गिरावट का सिलसिला बदस्तूर जारी है। आज जारी आँकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर 6 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में गिर कर 6.84% रह गयी है। इसके ठीक पिछले हफ्ते में यह 8% पर थी। तेल की कीमतों में कमी का महँगाई दर में आयी इस गिरावट के पीछे मुख्य योगदान है।

सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में तेजी

कल 30% से अधिक की गिरावट की झेल चुके सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में आज तेजी का रुख है। आज के कारोबार में 180 रुपये का उच्चतम स्तर छूने के बाद 12.48 बजे बीएसई में कंपनी का शेयर भाव 6.52% की बढ़त के साथ 168.35 रुपये पर था, जबकि इस समय बीएसई आईटी सूचकांक 3.8% की मजबूती पर था।

जून में आयेगा एमएंडएम का सस्ता ट्रैक्टर

ऐसी खबर है कि महिंद्रा एंड महिंद्रा का कम मूल्य वाला ट्रैक्टर अगले साल जून तक बाजार में आ जायेगा। जानकार महिंद्रा एंड महिंद्रा के इस ट्रैक्टर को छोटी जोतों वाले किसानों के लिए काफी उपयोगी मान रहे हैं। आमतौर पर ट्रैक्टरों की कीमत 3 लाख रुपये के आसपास से शुरू होती है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इस ट्रैक्टर का मूल्य 1.5 लाख रुपये से थोड़ा अधिक रखा जायेगा। 

भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

11.30: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार के शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव चल रहा है। इस समय सेंसेक्स में 33 अंकों की बढ़त है और यह 9,748 पर है। निफ्टी लगभग सपाट है। बीएसई धातु, तेल-गैस और रियल्टी सूचकांकों में 2% से अधिक की गिरावट है। बीएसई आईटी सूचकांक में 3% से अधिक की बढ़त है। कल के कारोबार में 30% की गिरावट सहने वाले सत्यम कंप्यूटर्स के शेयर 6.5% की मजबूती दिखा रहे हैं। विप्रो, रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस इन्फ्रा में 4% से अधिक बढ़त है। टाटा स्टील में 4.7% की गिरावट है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख