शेयर मंथन में खोजें

मजबूती दर्ज करने के बाद हुए एशियाई बाजार

मंगलवार की गिरावट के बाद बुधवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजार बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए। एशियाई बाजारों में इस मजबूती की अगुवाई चीन के शंघाई कंपोजिट सूचकांक ने की, जो 4% की बढ़त के बाद बंद हुआ।

किंगफिशर को नौ विदेशी मार्गों पर उड़ान की अनुमति

किंगफिशर एयरलाइंस को नौ विदेशी हवाई मार्गों पर उड़ान भरने की अनुमति मिल है। इस खबर से किंगफिशर के शेयरों में मजबूती आ गयी है। कंपनी के शेयर बीएसई में 3.15 बजे 6.3% की वृद्धि के साथ 28.70 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। 

गेहूं की खपत में कमी आने का अनुमान : आईजीसी

अंतरराष्ट्रीय खाद्यान्न परिषद ने वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण विकासशील देशों में विशेष रूप से एशियाई देशों में गेहूं की खपत में कमी आने का अनुमान लगाया है। आईजीसी (इंटरनेशनल ग्रेन काउंसिल) की ओर से जारी अपनी रिपोर्ट में एशियाई और उप-सहारा देशों के बारे में कहा गया है कि कठिन वित्तीय और मौद्रिक स्थितियों की वजह से अनाज की खपत घट सकती है।

गौरतलब है कि आईजीसी ने वर्ष 2008-09 के लिए दुनिया भर में गेहूं का खपत का अनुमान 10 लाख टन घटाकर 65 करोड़ टन कर दिया है। हालांकि यह आंकड़ा पिछले साल के 61.4 करोड़ टन के आंकड़े से अधिक है।

अंबुजा सीमेंट का शिपमेंट 8.8% बढ़ा

भारत की दिग्गज सीमेंट निर्माता कंपनी अंबुजा सीमेंट के शिपमेंट में नवंबर महीने में 8.8% की बढ़ोतरी हुई है। यह पिछले साल के नवंबर महीने के 13.6 लाख टन के मुकाबले बढ़ कर नवंबर 2008 में 14.8 लाख टन हो गया है।

शानदार नतीजों की वजह से टाटा स्टील में आयी तेजी

सितंबर में खत्म हुई तिमाही में टाटा स्टील द्वारा शुद्ध आय में दर्ज की गयी 213% की बढ़ोतरी का असर आज कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है। बीएसई में दिन के कारोबार में 164.90 रुपये के उच्चतम स्तर तक जाने के बाद 12.56 बजे कंपनी के शेयर 7.64% की मजबूती के साथ 160 रुपये पर चल रहे हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख