शेयर मंथन में खोजें

आम आदमी के लिए आयी अच्छी खबर, खुदरा महँगाई 5 महीनों के निचले स्तर पर

महँगाई के मोर्चे पर आम आदमी बड़ी राहत मिली है। जनवरी में खाने-पीने की चीजों के दामों में सस्ती होने से खुदरा महँगाई घटकर 5 महीने के निचले स्तर 4.31% पर आ गयी है। केंद्रीय सांख्यिकी विभाग ने बुधवार (12 फरवरी) को खुदरा मुद्रास्फीति के आँकड़े जारी किये हैं। इससे पहले अगस्त 2024 में ये 3.65% पर थी, जबकि दिसंबर 2024 में खुदरा महँगाई 5.22% रही थी। 

खाद्यों वस्तुओं के दाम घटे

महँगाई दर के आँकड़ों में 50% योगदान खाद्य वस्तुओं का होता है। उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक मासिक आधार पर घटकर 6.02% हो गयी है, जो दिसंबर 2024 में 8.39% थी और एक साल पहले जनवरी में 8.3% थी। सरकार द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सब्जियों, अंडों, दालों के दाम में कमी से खाद्य महँगाई और महँगाई दर में कमी आयी है। 

आरबीआई के लक्ष्य के करीब महँगाई

महँगाई के इन आँकड़ों से  आम आदमी समेत आरबीआई को भी राहत मिलेगी, जो लगातार बढ़ती महँगाई को काबू में करने की कोशिशों में लगा हुआ था। सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को महँगाई दर को 2% की घट-बढ़ की गुंजाइश के साथ 4% से नीचे रखने को कहा है। महँगाई दर के ताजा आँकड़े आरबीआई के 4% के लक्ष्य के करीब हैं। 

कई मोर्चों पर लड़ रहा केंद्रीय बैंक

इससे पहले आरबीआई ने आम आदमी को राहत देते हुए लगभग एक हफ्ते पहले रेपो दर में 0.25% की कटौती की थी। इस समय आरबीआई को घरेलू और वैश्विक समेत वित्तीय मोर्चे पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहाँ डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट ये वह परेशान है, तो बैंकों में तरलता की कमी से निपटने के लिए मजबूत उपाय कर रहा है।   

(शेयर मंथन, 12 फरवरी 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

बैंकों में तरलता बढ़ाने के लिए आरबीआई उठायेगा ये कदम, जारी हुई सूचना

देश के बैंकिंग सिस्टम में तरलता बढ़ाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 13 फरवरी से ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) की खरीद दो गुनी करेगा। अब तक केंद्रीय बैंक 20,000 करोड़ रुपये की खरीदारी करता था लेकिन 13 फरवरी से 40,000 करोड़ रुपये की खरीदारी करेगा। सेंट्रल बैंक ने एक सूचना जारी कर ये जानकारी दी है।

डॉनल्ड ट्रंप के 'टैरिफ टेरर' से टूटा रुपया, इन चीजों पर लग सकता है तगड़ा शुल्क

अभी डॉनल्ड ट्रंप को अमेरिका के राष्ट्रपति बने हुए एक महीने का वक्त भी नहीं हुआ है, मगर उनके तेवर और बयानबाजी रुपये पर भारी पड़ रहे हैं। डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है, जबकि रुपया कमजोर।

दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत से शेयर बाजार में लौटेगा भरोसा: मोतीलाल ओसवाल

शेयर बाजार में करीब 5 महीने से बने दबाव के बीच दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत राहत साबित हो सकती है। ब्रोकर एवं शोध-परामर्श सेवाएँ देने वाली कंपनी मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि भाजपा ने दिल्ली के हालिया विधानसभा चुनाव में जो सफलता हासिल की है, वह न केवल पार्टी के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि शेयर बाजार के लिए भी स्थिरता ला सकती है।

पैन कार्ड से जुड़ी ये गलती न करें, लग सकता है 10,000 रुपये का जुर्माना

पैन कार्ड एक जरूरी दस्तावेज है, जिसके जरिये आयकर विभाग आपकी आय और वित्तीय लेन-देन पर नजर रखता है। लेकिन, पैन कार्ड से जुड़ी कुछ गलतियाँ मुश्किल में डाल देती हैं। इसलिये इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में जानना जरूरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख