आरबीआई की सौगात के बावजूद टूटे बैंक स्टॉक, एसबीआई में सबसे ज्यादा गिरावट
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम मौद्रिक नीति की शुक्रवार (07 फरवरी) को घोषणा की, जिसमें रेपो रेट 0.25% घटाकर 6.25% कर दिया गया। केंद्रीय बैंक की इस सौगात से जहाँ पर्सनल लोन, ऑटो लोन और होम लोन लेने वालों के लिए राहत की उम्मीद की जा रही है, वहीं बैंकिंग स्टॉक आज धड़ाम हो गये।