शेयर मंथन में खोजें

बजट 2015 : काले धन पर सख्त हुयी सरकार

इस बार के बजट में काले धन पर लगाम लगाने के लिये कई सख्त प्रावधानों का प्रस्ताव किया गया है।

देश, विदेश में संपत्ति या फिर आमदनी की जानकारी छुपाने और उनसे से जुड़ी टैक्स चोरी को गंभीर अपराध की श्रेणी में लाया गया है। ऐसे मामलों में टैक्स चोरी पर 10 वर्ष की कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है। अगर अपराध सिद्ध होता है तो छुपायी गयी आय या संपत्ति की मौजूदा कीमत से 300 प्रतिशत तक जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। रिटर्न में जानकारियां छुपाने पर 7 साल तक की सजा हो सकती है।

बेनामी लेन देन पर रोक लगाने के लिये सरकार ने एक लाख से ऊपर के लेन देन पर पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। अब तक कुछ चुनिंदा लेनदेन पर ये सीमा 50,000 की थी। सरकार इसी सत्र में कालेधन पर एक नया कानून भी लायेगी। सरकार ने विदेशी मुद्रा से जुड़ा कानून फेमा और मनी लॉंड्रिग एक्ट में भी बदलाव की बात बजट में कही है। (शेयर मंथन 28 फरवरी 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख