शेयर मंथन में खोजें

रेपो दर में कटौती से अर्थव्यवस्था को मदद : बैंकिंग सेक्टर

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रेपो दर में कटौती को बैंकिग क्षेत्र ने अर्थव्यवस्था को लिए बेहतरीन कदम बताया है।

भारतीय स्टेट बैंक की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने कहा कि वे रिजर्व बैंक द्वारा रेपो दर में कटौती का स्वागत करती हैं। उनके मुताबिक सरकार ने घाटा कम करने के उपायों पर तेजी से काम शुरू कर दिया है साथ ही महँगाई को लक्ष्य के अंदर रखने की मौजूदा कवायद से महँगाई दर नियंत्रण में रहेगी, जिससे बैंकों को फैसले लेने में मदद मिलेगी। एसबीआई प्रमुख ने कहा है कि वे जल्द ही कर्ज दरों को लेकर फैसला करेंगी।

आईसीआईसीआई की एमडी और सीईओ चंदा कोचर के मुताबिक दरों में कटौती यह साबित करती है कि रिजर्व बैंक महँगाई दर की दिशा को लेकर दबाव में नहीं है। चंदा कोचर के मुताबिक आज हुई प्रमुख दरों में कटौती अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने में मदद करेगी। (शेयर मंथन 4 मार्च 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख