शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव

11.30: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार के शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव चल रहा है। इस समय सेंसेक्स में 33 अंकों की बढ़त है और यह 9,748 पर है। निफ्टी लगभग सपाट है। बीएसई धातु, तेल-गैस और रियल्टी सूचकांकों में 2% से अधिक की गिरावट है। बीएसई आईटी सूचकांक में 3% से अधिक की बढ़त है। कल के कारोबार में 30% की गिरावट सहने वाले सत्यम कंप्यूटर्स के शेयर 6.5% की मजबूती दिखा रहे हैं। विप्रो, रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस इन्फ्रा में 4% से अधिक बढ़त है। टाटा स्टील में 4.7% की गिरावट है।

मिलिये बोर्ड के आज्ञाकारी कृपापात्र सदस्यों से

राजीव रंजन झा

सत्यम की जिस बोर्ड बैठक में मेटास प्रॉपर्टीज और मेटास इन्फ्रा के अधिग्रहणों का फैसला किया गया, उस बैठक की अध्यक्षता किसने की थी? आपको जान कर शायद ताज्जुब होगा, इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के डीन मेंडु राममोहन राव ने। इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस जैसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान का डीन होने के नाते उन्हें ऐसी शख्सितय माना जा सकता है, जिनसे भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज कॉर्पोरेट प्रशासन के नैतिक मानदंडों का पाठ पढ़ें। अच्छा पाठ पढ़ाया है उन्होंने!

डॉव जोंस में गिरावट, एशियाई बाजारों में बढ़त

विभिन्न कंपनियों द्वारा की गयी खराब नतीजों और नौकरियों में कटौती की घोषणाएं बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजारों के उत्साह पर भारी पड़ गयीं, फलस्वरूप डॉव जोंस में 1.12% की कमजोरी आ गयी। इन खराब नतीजों ने एक बार फिर शेयर बाजारों को इस मद्देनजर सचेत किया कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था का संकट असल में कितना गंभीर है।

गिरावट के बाद बंद हुए शेयर बाजार

बुधवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार गिरावट दर्ज करने के बाद बंद हुए। सेंसेक्स में 262 अंकों की कमजोरी रही और यह 9,715 पर बंद हुआ। निफ्टी 88 अंकों की गिरावट के साथ 2,954 पर रहा। अमेरिका में फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरें घटाने से उत्साहित भारतीय शेयर बाजारों में दिन के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और सेंसेक्स 10,000 के स्तर के ऊपर खुला। लेकिन सत्यम कंप्यूटर्स द्वारा मेटास इन्फ्रा से संबंधित सौदा करने और उसके बाद उसे निरस्त करने के नाटकीय घटनाक्रम से हतप्रभ बाजार लाल निशान में चले गये। दोपहर तक बाजारों में एक सीमित दायरे के भीतर उतार-चढ़ाव बना रहा। लेकिन यूरोपीय शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी वायदा कारोबार के कमजोर खुलने के बाद दोपहर बाद के कारोबार में भारतीय बाजारों में गिरावट बढ़ गयी।

बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए एशियाई बाजार

बुधवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजार बढ़त दर्ज करने में कामयाब रहे। हांगकांग के शेयर सूचकांक हैंग सेंग में 2.1% की मजबूती रही, जबकि जकार्ता कंपोजिट सूचकांक में 1.5% से अधिक की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"