शेयर मंथन में खोजें

वार्षिक जीडीपी वृद्धि (GDP Growth) आशाओं के अनुरूप, 2025-26 में भी 6.5% वृद्धि की आशा

धर्मकीर्ति जोशी

मुख्य अर्थशास्त्री, क्रिसिल

वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (रियल जीडीपी) ने आशाओं के अनुरूप वित्त-वर्ष 2024-25 में 6.5% की वृद्धि दर्ज की है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2023-24 के 3.6 लाख करोड़ डॉलर से बढ़ कर (2024-25 के अंत में) 3.9 लाख करोड़ डॉलर हो गया। वहीं नामित वृद्धि (नोमिलन ग्रोथ) एकल अंक में 9.8% पर रही।

ट्रंप टैरिफ रद्द करने का आदेश संघीय न्यायालय ने पलटा

अमेरिका में टैरिफ की गेंद बार-बार इस पाले से उस पाले में जा रही है। पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप इन शुल्कों को लेकर बार-बार बदलती हुई घोषणाएँ करते रहे, कभी बढ़ाते कभी घटाते रहे। अब अदालतों में एक दिन यह टैरिफ रद्द हो रहा है, तो अगले ही दिन बहाल हो जा रहा है।

अनुमानों से बेहतर आर्थिक वृद्धि दर, चौथी तिमाही में जीडीपी वृद्धि में शानदार उछाल

भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त-वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) में 7.4% की शानदार वृद्धि दर हासिल की है, जो विशेषज्ञों के लगभग 6.7% के अनुमान से काफी बेहतर है।

ट्रंप टैरिफ रद्द करने का आदेश, चला अमेरिकी न्यायालय का हथौड़ा

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से भारत समेत विश्व के काफी देशों के लिए घोषित उच्च सीमा-शुल्कों (टैरिफ) के मामले में एक नाटकीय मोड़ आ गया है। अमेरिका के एक संघीय व्यापार न्यायालय (फेडरल ट्रेड कोर्ट) ने ट्रंप की ओर से शुल्क संबंधी इन घोषणाओं को असंवैधानिक बता दिया है।

म्यूचुअल फंड से निवेश निकालने पर इस तरह लगता है टैक्स, जानिये पूरा गणित

हमने अब तक आपको म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के कई अलग अलग फंड्स के बारे में बताया। ये भी बताया की आपको निवेश से पहले और बाद में किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इसी क्रम में आज आपको बताते हैं कि किस फंड से कब निकलने पर सरकार आपसे कितना टैक्स लेगी। तो चलिए सीधे-सीधे समझते हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!