सेंसेक्स 63 अंक ऊपर, निफ्टी 14 अंक चढ़ा
भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 63 अंकों की बढ़त के साथ 9,647 पर रहा। एनएसई निफ्टी 14 अंकों की मजबूती के साथ 2,934 पर बंद हुआ। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के मद्देनजर आज सुबह भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार में दिनभर उतार-चढ़ाव चलता रहा। कारोबार के अंतिम घंटे में बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त दर्ज में कामयाब रहे। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 0.66% की मजबूती के साथ बंद हुआ।
टाटा स्टील के शेयर में कमजोरी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में 194.55 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर के 2.12 बजे 2.3% की गिरावट के साथ 195.05 रुपये पर है। गौरतलब है कि धातु क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के 9 करोड़ 89 लाख यानी 13.53% शेयर गिरवी रखे गये हैं।