धातु सूचकांक में 3% की बढ़त
बीएसई में आज के कारोबार में धातु सूचकांक में उछाल का रुख है। दोपहर 1.43 बजे इस क्षेत्र में 3% की बढ़त है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूती इस्पात इंडस्ट्रीज के शेयरों में है, जो 9.8% की बढ़त के साथ 10.88 रुपये पर है। जेएसडब्लू स्टील में 7%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 5.9%, सेसा गोवा में 4.7% और टाटा स्टील में 4.5% की उछाल है।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों की दुर्दशा का क्रम जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार उन्नीस कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज बुधवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा का शेयर भाव करीब 5% गिर कर 63.50 रुपये तक चला गया। खबर है कि कर्नाटक सरकार ने मेतास इन्फ्रा को दी गयी परियोजनाओं पर पुनर्विचार किया है और इसकी परियोजनाओं पर अधिक असर पड़ने की संभावना नहीं है।