शेयर मंथन में खोजें

सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवा देने की रेस में कूदी वोड-आइडिया, स्टारलिंक समेत अन्य के साथ बातचीत शुरू

एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक के साथ भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के करार के बाद वोडाफोन आइडिया ने भी इस विदेशी कंपनी के साथ साझेदारी के लिए अपने कदम बढ़ा दिये हैं। हालाँकि एयरटेल और जियो जहाँ करार कर चुकी हैं, वहीं वोडाफोन और स्टारलिंक का मामला भी बातचीत के स्तर पर है। वहीं एयरटेल और जियाे को अब सरकार की मंजूरी का इंतजार है। 

2 अप्रैल से पहले इंतजार करो और देखो की रणनीति अपना रहा बीओजे, नहीं बढ़ायी ब्याज दरें

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सत्ता संभालने के साथ ही पूरी दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उठा-पटक देखने को मिल रही है। मार्च आधे से ज्यादा खत्म हो चुका है और अब सबको 2 अप्रैल की तारीख का इंतजार है, जब अमेरिका अपने यहाँ आयात होने वाली वस्तुओं पारस्परिक शुल्क लगायेगा। इस कदम का असर समय से पहले ही दिखना शुरू हो गया है और जापान के केंद्रीय बैंक ने हाल ही में सम्पन्न हुई मौद्रिक नीति की बैठक में ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है। 

गिरते बाजार में म्यूचुअल फंड ने दी निवेशकों को राहत, कई फंड ने दिया बेंचमार्क से बेहतर रिटर्न

गिरते बाजार में म्यूचुअल फंड ने निवेशकों की गाढ़ी कमाई को संभालने का किया है। एक रिपोर्ट कहती है कि इक्विटी फंड ने फरवरी में एनएसई में उनकी श्रेणी के बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया है।

एक के बाद एक झटकों से हिला इंडसइंड बैंक, नुकसान का अनुमान लगाना मुश्किल

इंडसइंड बैंक की परेशानियाँ बढ़ गयी हैं, क्योंकि उसने अपने डेरिवेटिव्स पोर्टफोलियो में 1,580 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का खुलासा किया है। ये रकम बैंक की कुल संपत्ति का 2.35% हो सकती है। ये समस्या सितंबर-अक्टूबर 2024 के बीच सामने आई है।

क्रेडिट कार्ड के आईडी वेरिफिकेशन के नाम पर फ्रॉड से उड़ी लोगों की नींद, आप भी हो जायें सावधान!

एक तरफ दुनिया जहाँ डिजिटल तौर-तरीकों को अपनाकर आगे बढ़ रही है, वहीं  फ्रॉड के मामले भी बढ़ रहे हैं। साइबर अपराधी हर बार नये तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब क्रेडिट कार्ड से जुड़ा सामने आया है, जिसके एक ग्राहकों को लाखों का चूना लग गया। कार्ड होल्डर ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया है कि उसके साथ करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!