जयप्रकाश एसोसिएट्स के लाभ में 6.23% की बढ़त
जयप्रकाश एसोसिएट्स के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 6.23% की बढ़ोतरी हुई है। जयप्रकाश एसोसिएट्स द्वारा जारी किये गये अनऑडिटेड नतीजों के अनुसार, इसका लाभ कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 155.80 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ कर 165.51 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आमदनी 2007 की इसी तिमाही के 10.01 अरब रुपये के मुकाबले बढ़ कर 14.47 अरब रुपये हो गयी है।
राजीव रंजन झा
सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के निदेशक बोर्ड ने आज अपनी बैठक में नयी ऑडिट समिति बनाने का फैसला किया। इस समिति का अध्यक्ष बोर्ड के सदस्य टी एन मनोहरन को बनाया गया है। मनोहरन आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष हैं। उनके अलावा इस ऑडिट समिति में बोर्ड के एक अन्य सदस्य सी. अच्युतन और एस बी मैनाक को शामिल किया गया है। सी. अच्युतन सिक्योरिटीज एंड अपीलैट ट्रिब्यूनल (एसएटी) के पूर्व चेयरमैन हैं।