शेयर मंथन में खोजें

सत्यम धोखाधड़ी: रामलिंग राजू 23 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंगा राजू और उनके भाई राम राजू को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। राजू भाइयों ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश की सीआईडी के सामने आत्मसमर्पण किया था। आज सीआईडी ने उन्हें सिकंदराबाद में छठे चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के निवास पर उनके सामने पेश किया। 

सत्यम चेयरमैन रामलिंग राजू गिरफ्तार

सत्यम के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंग राजू ने शुक्रवार 9 जनवरी की रात आंध्र प्रदेश की सीआईडी के डीजीपी कार्यालय आकर आत्मसमर्पण कर दिया। सीआईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ ही उनके छोटे भाई और सत्यम के पूर्व प्रबंध निदेशक बी राम राजू को भी गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी ने रामलिंग राजू के उस पत्र के आधार पर एक मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें उन्होंने सत्यम के चेयरमैन पद से इस्तीफा देते हुए कंपनी के बही-खातों में सालों से की जा रही गड़बड़ियों को स्वीकार किया था। इस पत्र में दिये गये आँकड़ों के आधार पर माना जा रहा है कि सत्यम का यह घोटाला करीब 7,000 करोड़ रुपये का है।

सरकार ने सत्यम बोर्ड को भंग किया

सरकार ने सत्यम कंप्यूटर के मौजूदा निदेशक बोर्ड को भंग करने का फैसला किया है। कंपनी मामलों के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने ऐलान किया है कि खुद सरकार सत्यम के बोर्ड में 10 सदस्यों को मनोनीत करेगी। बोर्ड के इन नये सदस्यों की बैठक अगले 7 दिनों के भीतर होगी। 

सत्यम अब डॉव जोंस इंडिया सूचकांक से भी बाहर

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज को अब डॉव जोंस इंडिया टाइटंस 30 सूचकांक से भी बाहर निकाल दिया गया है। डॉव जोंस इंडेक्सेज ने यह निर्णय सत्यम में हुए वित्तीय घपलों के चलते लिया। इस सूचकांक में सत्यम की जगह अब ऐक्सिस बैंक को रखा जायेगा। यह परिवर्तन मंगलवार 13 जनवरी, 2009 से  प्रभावी होगा। डॉव जोंस इंडेक्सेज अमेरिकी समूह न्यूज कॉर्पोरेशन की कंपनी डॉव जोंस एंड कंपनी का हिस्सा है। 

सेबी ने राजू को समन जारी किया

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सत्यम कंप्यूटर्स के पूर्व चेयरमैन रामलिंग राजू को समन जारी किया है। इस समन में उन्हें आज शाम 4.30 बजे सत्यम कंप्यूटर्स के कॉरपोरेट ऑफिस में सेबी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। कई हजार करोड़ के कॉरपोरेट जालसाजी के आरोप में उन्हें यह समन जारी किया गया है। गौरतलब है कि गुरुवार को सेबी और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के विशेष दलों ने सत्यम कंप्यूटर्स के हैदराबाद स्थित कार्यालयों में छानबीन शुरू कर दी थी। इन जाँच दलों ने कल ही सत्यम कंप्यूटर्स के सिकंदराबाद स्थित कार्यालय की छानबीन की थी और कंपनी के लेखा विवरणों और रिकॉर्डों को सीज कर दिया था। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख