शेयर मंथन में खोजें

जारी है सत्यम के गिरने का सिलसिला

सत्यम कंप्यूटर्स के शेयर ने बीएसई में शुक्रवार के कारोबार में पिछले 52 सप्ताह का अपना सबसे निचला स्तर बनाया है। आज सुबह के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 71% गिर कर 11.50 रुपये तक चला गया। हालांकि इस समय इसकी गिरावट में कुछ कमी आयी है और दोपहर 12.29 बजे यह 45.3% की गिरावट के साथ 21.85 रुपये पर था। गौरतलब है कि तत्कालीन चेयरमैन रामलिंग राजू द्वारा जालसाजी की स्वीकारोक्ति के बाद बुधवार को बीएसई में सत्यम कंप्यूटर्स के शेयर भाव में 77.69% की गिरावट आ गयी थी और यह 39.95 रुपये पर बंद हुआ था।

बायबैक प्रस्ताव को ऑस्टिन के निदेशक मंडल का अनुमोदन

ऑस्टिन इंजीनियरिंग के निदेशक मंडल ने कंपनी के शेयरों के बायबैक के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति में सूचित किया है कि निदेशक मंडल ने 65 रुपये प्रति शेयर की अधिकतम दर से 4.5 लाख इक्विटी शेयर वापस खरीदने का फैसला लिया है। ऑस्टिन ने इसके लिए 2.92 करोड़ रुपये की अधिकतम राशि लगाने का निर्णय लिया है।

मेतास इन्फ्रा के शेयर लुढ़के

बुधवार को लोअर सर्किट छूने के बाद शुक्रवार के कारोबार में भी मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का रुख जारी है। सुबह 11.36 बजे बीएसई में कंपनी के शेयर 5% की गिरावट के साथ लोअर सर्किट तक चले गये थे। समाचार माध्यमों में इस आशय की रिपोर्ट है कि मेतास इन्फ्रा के बहीखातों में गड़बड़ी हो सकती है। मेतास इन्फ्रा के अध्यक्ष आर सी सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है।

शेयर बाजारों में लाली, सत्यम गिरा 51%

11.13: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस समय सेंसक्स 251 अंक गिर कर 9,336 पर है। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 3.7% से अधिक की कमजोरी है। बीएसई आईटी और एफएमसीजी सूचकांकों को छोड़ कर शेष सभी लाल निशान में हैं। बीएसई रियल्टी सूचकांक में 18.8% की भारी गिरावट है। बीएसई पावर, तेल-गैस, धातु और कैपिटल गुड्स सूचकांकों में 4.2-6.8% की कमजोरी है। आईटी सूचकांक में करीब 2% की बढ़त है। टीसीएस में 6%, इन्फोसिस में 4.5% और एचडीएफसी में 2.75% की मजबूती है। सत्यम कंप्यूटर्स में 51.19% की भारी कमजोरी है।

जारी है सत्यम का झूठ

राजीव रंजन झा

किसी किस्से में एक ठग आकर सबसे कहता है कि देखो, मैं बड़ा पापी था। मैं अब तक सबसे झूठ बोलता रहा और सबको ठगता रहा। लेकिन अब मेरी अंतरात्मा जाग गयी है। अब मैंने फैसला किया है कि अब मैं अपना सारा पाप सबको सच-सच बता दूँगा और कभी किसी से कोई झूठ नहीं बोलूँगा। क्या इस ठग की बातों पर यकीन किया जा सकता है?
इसके बाद उसी ठग के गिरोह के कुछ खास लोग आपके सामने आकर कहते हैं कि भाई इस ठग ने हमें भी धोखा दे रखा था। इसके गोरखधंधों के बारे में हमें कुछ भी नहीं मालूम था। लेकिन अब हम अपना काम बड़ी ईमानदारी से करेंगे। सत्यम के निवेशकों के सामने इस समय न केवल रामलिंग राजू के बयानों की असली सच्चाई समझने की चुनौती है, बल्कि यह उलझन भी है कि जो नया नेतृत्व सामने आया है उस पर वे कितना यकीन कर सकते हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख