बाजार की दिशा अभी गिरावट की ही
सुदर्शन सुखानी, निदेशक, एसएस ट्रेंड एनालिसिस सर्विसेज
आज बाजार काफी ज्यादा ऊपर-नीचे होता रह सकता है। दो दिनों की गिरावट के बाद बाजार का कुछ ऊपर जाना भी संभव है, लेकिन छोटी अवधि के लिए बाजार की दिशा नीचे की ओर ही है। इसलिए मेरी सलाह यही है कि बाजार में किसी भी तेजी पर बिकवाली करनी चाहिए।