शेयर मंथन में खोजें

सुस्त हो गयी कंपनियों की आय में वृद्धि, फिर भी मोतीलाल ओसवाल को इन शेयरों से उम्मीद

घरेलू शेयर बाजार में लगातार गिरावट का क्रम बरकरार है। आज सोमवार (24 फरवरी) को भी प्रमुख सूचकांक भारी नुकसान में रहे। इस साल अब तक बाजार 5% से ज्यादा के घाटे में है। हालाँकि गिरावट के इस माहौल में भी कुछ अच्छे शेयर निवेशकों को अच्छी कमाई करा रहे हैं या आगे अच्छा प्रतिफल दे सकते हैं। ब्रोकरेज सेवाएँ देने वाली कंपनी मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने ऐसे ही कुछ शेयरों के बारे में बताया है।

2025 के सबसे खराब प्रदर्शन वाले बाजारों में निफ्टी भी, भारतीय बाजार में घटी फंड मैनेजरों की रुचि

कैलेंडर वर्ष 2025 का दूसरा महीना, यानी फरवरी लगभग खत्म होने वाला है और इस साल अब तक भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। भारतीय बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी में 2025 में अब तक आयी गिरावट उभरते बाजारों में तीसरी सर्वाधिक गिरावट है। इस मामले में ये अब केवल फिलीपींस और थाईलैंस के बाजारों से पीछे है।

एमपीसी मिनट्स : आरबीआई गवर्नर ने ब्याज दरों में कटौती को मौद्रिक नीति पर उचित प्रतिक्रिया बताया

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अपनी पहली ही एमपीसी बैठक में काम करने के तरीके को लोगों को सामने रख दिया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास जहाँ लंबे समय से ब्याज दरों में कटौती के पक्ष में नहीं थे, वहीं संजय मल्होत्रा ने आने के साथ दरों में कटौती कर अपने इरादे जाहिर कर दिए।

दिल्ली के प्रदूषण से फूला स्वास्थ्य बीमा कंपनियों का दम, महँगा हो सकता है प्रीमियम 

आपका हेल्थ इंश्योरेंस महँगा होने वाला है, क्योंकि कंपनियाँ प्रीमियम बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने इसके लिए देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को जिम्मेदार बताया है और इसकी वजह से वे प्रीमियम में 10 से 15% तक इजाफा कर सकती हैं। कंपनियों को बीमा नियामक इरडा की मंजूरी का इंतजार है। 

‘छोटी सिप, तरुण योजना और मित्र’ से बढ़ेगा वित्तीय समावेश, एम्फी ने की 3 पहलों की शुरुआत

म्यूचुअल फंडों के संगठन एम्फी ने निवेशकों के लिए तीन नयी पहलें शुरू की हैं। इनका उद्देश्य वित्तीय समावेश को बढ़ावा देना और सभी के लिए म्यूचुअल फंड निवेश को सुलभ बनाना है। ये पहलें हैं- छोटी सिप (सैशे ऑफ म्यूचुअल फंड्स), तरुण योजना और मित्र (म्यूचुअल फंड इनवेस्टमेंट ट्रेसिंग एंड रिट्रीवल असिस्टेंट)।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!