शेयर मंथन में खोजें

साल 23-24 की पहली छमाही में आईपीओ से धन उगाही 26% घटी : प्राइमडाटाबेस

प्राथमिक बाजार के आँकड़ों पर काम करने वाली देश की प्रमुख संस्था प्राइमडाटाबेस डॉट कॉम के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 31 भारतीय कॉर्पोरेट्स ने प्रथम सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से 26,300 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी। यह पिछले साल की समान अवधि में 14 आईपीओ के माध्यम से जुटायी गयी 35,456 करोड़ रुपये की पूँजी से 26% कम है। हालाँकि पिछले साल आये भारतीय जीवन बीमा निगम के आईपीओ को छोड़ दिया जाये तो आईपीओ से धन उगाही पिछले साल के मुकाबले 76% बढ़ी है।

Dee Development Engineers ने आईपीओ के लिए सेबी को दस्तावेज सौंपे

पाइपिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी डी डेवलपमेंट इंजीनियर्स (Dee Development Engineers Ltd) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के माध्यम से पूँजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी को दस्तावेज सौंपे हैं।

हीरो मोटोकॉर्प के चुनिंदा दोपहिया के दाम मंगलवार से एक फीसदी बढ़ जायेंगे

देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp Ltd) ने चुनिंदा दोपहिया मॉडलों के दाम मंगलवार से एक फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है।

RBI ने 2000 रुपये के नोट वापस करने की आखिरी तारीख बढ़ाई, अब 7 अक्तूबर तक कर सकते हैं जमा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोट बदलने या वापस करने की आखिरी तारीख शनिवार (30 सितंबर 2023)से बढ़ाकर 07 अक्तूबर 2023 कर दी है। आरबीआई ने एक बयान में कहा कि नोट वापसी के लिए निर्दिष्ट अवधि समाप्त हो गई है। केंद्रीय बैंक ने समीक्षा के आधार पर, 2000 रुपये के बैंक नोटों को जमा/विनिमय करने की मौजूदा तिथि को 07 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

पहली बार 20000 के पार पहुँचा Nifty, आगे और भी लंबा है सफर : आशीष कुमार चौहान

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 50 के पहली बार 20000 हजार का आँकड़ा पार करने पर समूचे कारोबार जगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। निफ्टी सोमवार (11 सितंबर) को कारोबारी सत्र खत्म होने से कुछ समय पहले 20000 का शिखर पार करने में सफल रहा। हालाँकि आज निफ्टी 20000 से स्तर से कुछ अंक नीचे आकर बंद हुआ। इस मौके को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने ऐतिहासिक और अहम मील का पत्थर बताया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!