शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्या सोने में अभी निवेश का सही समय है? जानिए किन स्तरों पर बनानी चाहिए रणनीति

सोने की कीमतों में फिलहाल कमजोरी का रुझान बना हुआ है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड 4000 डॉलर के आसपास कारोबार कर रहा है।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का कहना है कि यदि सोना 4000 डॉलर के नीचे टिकता है, तो इसमें 3800 डॉलर तक की गिरावट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, लंबी अवधि का बुल मार्केट अभी खत्म नहीं माना जा रहा है। ऐसे में 3 से 5 साल के नजरिए वाले निवेशकों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि 3500 से 4000 डॉलर के दायरे में चरणबद्ध तरीके से निवेश करने की सलाह दी जा रही है। एकमुश्त निवेश करने के बजाय छोटे-छोटे हिस्सों में खरीदारी करना बेहतर रहेगा। यदि कीमतें 3800 डॉलर के करीब आती हैं तो निवेश बढ़ाया जा सकता है, जबकि 3500 डॉलर के आसपास पहुंचने पर बाजार का दोबारा आकलन करना चाहिए। इसके अलावा भारतीय निवेशकों को यह भी ध्यान रखना होगा कि आयात शुल्क की वजह से घरेलू बाजार में सोना अंतरराष्ट्रीय कीमतों की तुलना में महंगा रहेगा। इसलिए फिलहाल जल्दबाजी के बजाय डाउनट्रेंड खत्म होने के स्पष्ट संकेत मिलने तक धैर्य रखना अधिक समझदारी भरी रणनीति मानी जा रही है।


(शेयर मंथन, 22 जुलाई 2026)

(आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!