शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

काबिल, कर्मठ, ईमानदार की दुर्घटना

राजीव रंजन झा :
एक रेस्टोरेंट के ग्राहक बड़े नाखुश थे। खाना अच्छा नहीं था। वेटरों को तमीज नहीं थी। ऑर्डर देने के बाद खाना कब टेबल पर आयेगा मालूम ही नहीं पड़ता था। खाने के बीच में दो रोटी और मंगा ली तो शायद दोपहर से शाम भी हो जाये आते-आते।

पर उस इलाके में कोई और रेस्टोरेंट था नहीं, इसलिए ग्राहकों को मजबूरी में वहीं खाना पड़ता था। एक के बाद एक जो लोग मैनेजर बन कर आते थे वे महाभ्रष्ट थे, लूट मचा रखी थी। ऐसे में लगातार घाटा तो होना ही था। आखिर रेस्टोरेंट बिक गया। नये मालिक को जल्द समझ में आ गया कि मामला ठीक नहीं चल रहा है। उसने एक काबिल, कर्मठ, ईमानदार, मैनेजर चुना।
नये मैनेजर ने काम सँभालते ही देखा कि रसोई टूटी-फूटी, बहुत गंदी है, सारे बर्तन-चूल्हे वगैरह खराब हालत में हैं और एक नयी रसोई बनाने की जरूरत है। उसने नयी रसोई का निर्माण शुरू करा दिया। लेकिन ग्राहकों को खाना खिलाते रहना था, इसलिए नयी रसोई बनने तक गंदी रसोई में ही बना खाना बनाया जाता रहा।
आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें - http://www.deshmanthan.in/hi/sabrang/satire-on-suresh-prabhu

(शेयर मंथन, 24 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख