उतार-चढ़ाव वाले बाजार में सेंसेक्स 115, निफ्टी 19 अंक गिर कर बंद
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव वाला कारोबार देखा गया। डाओ जोंस 40 अंक चढ़ कर बंद हुआ तो वहीं नैस्डैक पर 1.25% की गिरावट देखी गई। यूरोप के बाजारों में 1.5% तक की गिरावट देखी गई। गिफ्ट निफ्टी की हल्की सुस्ती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की सुस्त शुरुआत हुई।


