शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ओएनजीसी (ONGC) की सहायक कंपनी तेल-गैस ब्लॉक के लिए लगायेगी बोली

ओएनजीसी (ONGC) की विदेशी इकाई ओएनजीसी विदेश (OVL) लेबनान के पहले तेल और गैस अन्वेषण तथा उत्पादन लाइसेंसिंग दौर में बोली लगायेगी।

ओएनजीसी विदेश पाँच लेबनान के अपतटीय ब्लॉकों (1, 4, 8, 9 और 10) के लिए ऑपरेटर के रूप में बोली के लिए पूर्व-योग्यता प्राप्त कर चुकी है। बीएसई में ओएनजीसी का शेयर सोमवार के 162.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह हल्की बढ़त के साथ 163.00 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 0.90 रुपये या 0.55% की गिरावट के साथ 161.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 जुलाई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!