शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएई से अशोक लेलैंड को 1400 स्कूल बस के लिए ऑर्डर मिला

अशोक लेलैंड को UAE से बसों के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1400 स्कूल बस की आपूर्ति के लिए ऑर्डर मिला है।

 कंपनी को मिले अब तक के सबसे बड़े ऑर्डर्स में से एक है। बसों की आपूर्ति कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग इकाई यूएई (UAE) के Ras Al Khaimah से की जाएगी। कंपनी को यह ऑर्डर उसके डीलरशिप पार्टनर Swaidan Trading -- Al Naboodah Group को मिला है। इसमें से ज्यादातर बसें एमिरेट्स ट्रांसपोर्ट और एसटीएस ग्रुप को सेवाएं देगी। यह अशोक लेलैंड के लिए UAE में ऐतिहासिक दिन है। कंपनी को मिला यह ऑर्डर बसों के भरोसेमंद, टिकाउ और ग्राहकों का भरोसा काफी मायने रखता है। कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन धीरज हिंदुजा ने कहा कि अशोक लेलैंड को UAE से बसों के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 1400 स्कूल बस की आपूर्ति के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को मिले अब तक के सबसे बड़े ऑर्डर्स में से एक है। बसों की आपूर्ति कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग इकाई यूएई के Ras Al Khaimah से करेगी। कंपनी को यह ऑर्डर उसके डीलरशिप पार्टनर Swaidan Trading -- Al Naboodah Group को मिला है। इसमें से ज्यादातर बसें एमिरेट्स ट्रांसपोर्ट और एसटीएस ग्रुप को सेवाएं देगी। अशोक लेलैंड के लिए UAE में ऐतिहासिक दिन है। कंपनी को ऑर्डर मिलना इस बात का प्रतीक है कि ग्राहकों का भरोसा बना हुआ है। छात्रों को सुरक्षित तरीके से पहुंचाने के लिए लोगों का भरोसा कंपनी पर बना हुआ है। इन बसों का निर्माण यूएई के एसेंबली इकाई में किया जाएगा। धीरज हिंदुजा के मुताबिक बसों का डिजाइन कंपनी के इंजीनियर्स तैयार करेंगे। बसों में इस्तेमाल आने वाले 55 फीसदी पार्ट्स की आउटरसोर्सिंग यूएई (UAE) में ही की जाएगी। जीरो कार्बन ट्रांसपोर्टेशन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी की इंग्लैंड स्थित बिजली से चलने वाली गाड़ियों के लिए बनाई गई कंपनी स्विच मोबिलिटी (Switch Mobility) की अहम भूमिका है। कंपनी को यूएई और गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल (GCC) यानी जीसीसी क्षेत्र में बिजली से चलने वाली गाड़ियों के लिए काफी संभावनाएं दिख रही हैं। कंपनी जल्द ही इन बाजारों में अपने उत्पाद को उतारेगी। 55 सीटों वाली फाल्कन बस और 32 सीटों वाली ओइस्टर बसों की आपूर्ति अशोक लेलैंड करेगी। इन बसों की आपूर्ति यूएई स्थित 5 करोड़ डॉलर की लागत से बने इकाई से की जाएगी। खास बात यह है कि कंपनी की ओर जारी बयान में इस बात का दावा किया गया है जीसीसी इलाके में स्थानीय बस बनाने की इकाई को सर्टिफिकेट प्राप्त है। इस इकाई की सालाना बस बनाने की क्षमता 4000 की है। इस इकाई में 2008 से ही बसें बनाई जा रही हैं। कंपनी अब तक इस इकाई से 25500 बसों का उत्पादन कर चुकी है। मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में अशोक लेलैंड तेजी से उभरता ब्रांड है। साथ ही यूएई में कंपनी का बाजार हिस्सेदारी बढ़ रही है।

(शेयर मंथन 03 सितंबर, 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"