शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार में हल्की बढ़ोतरी
अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती सत्र के दौरान हल्की बढ़त है।
अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती सत्र के दौरान हल्की बढ़त है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में निफ्टी (Nifty), हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और एक्साइड (Exide) में खरीदारी करने के लिए कहा है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज बुधवार के कारोबार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) में खरीदारी और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) में बिकवाली की सलाह दी है।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (31 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार के लिए जेके टायर (JK Tyre), सीईएससी (CESC), जस्ट डायल (Just Dial), टोरेंट पावर (Torrent Power) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार, 31 अक्टूबर के एकदिनी कारोबार में हैवेल्स इंडिया (Havells India), एसआरएफ (SRF) और यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टेक महिंद्रा, टाटा ग्लोबल, कोल इंडिया, डॉ रेड्डीज और पीएनबी शामिल हैं।
अमेरिकी बाजार से मिले सकारात्मक रुझानों के सहारे बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में वृद्धि दिख रही है।
मंगलवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में 1.50% से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गयी।
तिमाह दर तिमाही आधार पर आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) के मुनाफे में 18.5% की वृद्धि दर्ज की गयी है।
मंगलवार को ऊर्जा शेयरों में गिरावट के बीच बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए।
साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एफएमसीजी कंपनी इमामी (Emami) के मुनाफे में 16.2% की गिरावट आयी।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 27 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
भुगतान सॉल्युशन सेवा प्रदाता एजीएस ट्रांजैक्ट टेक (AGS Transact Tech) को आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने मंजूरी दे दी है।
एनपीए में जोरदार बढ़ोतरी के कारण 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में देना बैंक (Dena Bank) को 416.70 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
साल दर साल आधार पर 2018 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एचडीएफसी एएमसी (HDFC AMC) के मुनाफे में 14.5% की बढ़त हुई।