भारतीय अर्थव्यवस्था में बेहतरी के लिए तीन कारक महत्वपूर्ण : क्रिसिल (CRISIL)
क्रिसिल ने शुक्रवार को जारी अपनी इंडिया आउटलुक 2016-17 रिपोर्ट में अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी तीन महत्वपूर्ण कारकों को रेखांकित किया है।
क्रिसिल ने शुक्रवार को जारी अपनी इंडिया आउटलुक 2016-17 रिपोर्ट में अगले वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के लिए जरूरी तीन महत्वपूर्ण कारकों को रेखांकित किया है।
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के अधिकारियों द्वारा की गयी मैगी की जाँच में राख की मात्रा अधिक मिलने के बाबत नेस्ले इंडिया के एमडी सुरेश नारायण ने कहा कि हमें जाँच की ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है और ऐसे मामले में सही स्तर की जाँच न होने के कारण परिणाम भी सही नहीं मिलेगा।
फरवरी में टाटा मोटर (Tata Motors) समूह के वैश्विक बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 17% की वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष में संचयी थोक बिक्री में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 8% का इजाफा हुआ है।
एशियन पेंट्स ने अपने रजिस्ट्रार शेयरप्रो सर्विस (इंडिया) (Sharepro service India) को फर्जी अकाउंट बना कर शेयर और डिविडेंड बेचने का मामला सामना आने पर बर्खास्त कर दिया है।
कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) ने अमेरिकी कंपनी सीएनएक्स कॉरपोरेशन (CNX Corporation) से एक समझौता किया है।
एएनजी इंडस्ट्रीज को 1500 रिवर्स्ड वेंडिंग मशीन का ऑर्डर मिला है। इस मशीन का उपयोग बेकार प्लास्टीक और पीईटी बोतल बेकार पानी, खाली कोल्ड ड्रिंक और जूस की बोतलों को इकठ्ठा करने के लिए किया जाएगा।
जिन्दल स्टील ऐंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल, JSPL) बिजली कंपनी जिंदल पावर (जेपीएल, JPL) में से अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने के लिए खरीदार तलाश रही है।
फरवरी में जेएसडब्ल्यू स्टील का क्रूड स्टील उत्पादन 7% बढ़ कर 10.13 लाख टन हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में 9.47 लाख टन क्रूड स्टील का उत्पादन हुआ था।
एलटी फूड्स ने किशोर बियानी की अगुआई वाले फ्यूचर ग्रुप के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है।
वेलस्पन कॉरपोरेशन को मध्य पूर्व में अपतटीय परियोजना के लिए 2,00,000 एमटी पाइप्स की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है।
हिंदुस्तान कंट्रक्शन कंपनी (Hindustan Construction Company) को 635 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
दवा कंपनी सन फार्मा ने अमेरिका से ऑस्टियोपोरोसिस दवा के 3.8 लाख कार्टन को वापस बुलाया है।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,623.34 अंक की तुलना में आज कर 24,620.39 पर खुला।
आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में वेलस्पन इंडिया (Welspun India) और टोरेंट पावर (Torent Power) के शेयर को खरीदने की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज शुक्रवार 11 मार्च के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए यस बैंक (Yes Bank) में खरीदारी और टाइटन कंपनी (Titan Company) में बिकवाली की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज शुक्रावर 11 मार्च को एकदिनी कारोबार में क्रॉम्पटन ग्रीव्स मार्च कॉल और एचसीएल टेक्नोलॉजीज मार्च पुट का ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।