निफ्टी, डीएलएफ, बैंक ऑफ बड़ौदा, बिड़ला कॉर्पोरेशन खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में बुधवार (02 फरवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), डीएलएफ (DLF) और बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। साथ ही इसने 14 दिनों के लिए बिड़ला कॉर्पोरेशन (Birla Corp) में खरीदारी की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (02 फरवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए जय कॉर्प (Jai Corp), ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty), लक्ष्मी ऑर्गेनिक (Laxmi Organic), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) और पैनेसिया बायोटेक (Panacea Biotec) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।