सर्राफा बाजार में गिरावट की संभावना - एसएमसी
सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 44,800 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 44,100 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी (मई) की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 66,200 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 65,100 रुपये पर सहारा रह सकता है।
कॉटन में नरमी, ग्वारसीड की कीमतों में गिरावट की संभावना - एसएमसी
कॉटन वायदा (मार्च) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना है और कीमतें 22,100-22,250 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (05 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए इंटेलेक्ट डिजाइन एरीना (Intellect Design Arena), क्विक हील टेक्नोलॉजीज (Quick Heal Technologies), अदानी पावर (Adani Power), ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) और अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।