बाजार में भारी गिरावट, 38,000 के नीचे फिसला सेंसेक्स
कमजोर रुपया और वित्तीय तथा एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली के कारण कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी।
कमजोर रुपया और वित्तीय तथा एफएमसीजी शेयरों में बिकवाली के कारण कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी।
अगस्त 2017 के मुकाबले 2018 की समान अवधि में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री (थोक बिक्री) में 14% की बढ़त दर्ज की गयी।
जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) के अगस्त उत्पादन में वर्ष दर वर्ष आधार पर 8% बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है।
टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (Tata Global Beverages) ने अपने विदेशी कारोबार के पुनर्गठन का ऐलान किया है।
दोपहर 2 बजे के करीब सेंसेक्स 355.02 अंकों की भारी गिरावट के साथ 38,034.80 पर है।
सरकारी विद्युत कंपनी एनटीपीसी (NTPC) के निदेशक मंडल ने 9,785 करोड़ रुपये के निवेश को हरी झंडी दिखा दी है।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने जेट एयरवेज (Jet Airways) को हरी झंडी दिखा दी है।
ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) को अमिताभ चौधरी (Amitabh Chaudhry) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने के लिए आरबीआई (RBI) की मंजूर मिल गयी है।
आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने रिलायंस नेवल (Reliance Naval) से बकाया ऋण वसूलने के लिए एनसीएलटी (NCLT) का रुख किया है।