नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार में मामूली बढ़त
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर रुझानों के बाद कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त दिख रही है।
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर रुझानों के बाद कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में हल्की बढ़त दिख रही है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में निफ्टी (Nifty), एचसीएल टेक (HCL Tech) में खरीदारी और भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) में बिकवाली करने के लिए कहा है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज शुक्रवार के कारोबार में लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) में खरीदारी और टाटा स्टील (Tata Steel) में बिकवाली की सलाह दी है।

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में अमारा राजा (Amara Raja) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) में खरीदारी की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने शुक्रवार, 24 अगस्त के एकदिनी कारोबार में अमारा राजा (Amara Raja), अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार के लिए पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank), बॉम्बे बर्मा (Bombay Burmah), मैरिको (Marico), गेल (GAIL) और यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Breweries) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एलआईसी हाउसिंग, पीएनबी, ऐक्सिस बैंक और श्रेई इन्फ्रा शामिल हैं।
अमेरिकी बाजार में आयी गिरावट का असर आज एशियाई बाजारों पर देखने को मिल रहा है।
अमेरिका और चीन दोनों ने व्यापार विवाद को लेकर चल रही बातचीत के बावजूद एक-दूसरे के 16 अरब डॉलर के सामानों पर आयात शुल्क लगा दिया है।
बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की चुकता शेयर पूँजी 542.06 करोड़ रुपये से बढ़ कर 542.98 करोड़ रुपये की हो गयी है।
ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवा के लिए मंजूरी मिल गयी है।
गुरुवार को आईटी, फार्मा और एफएमसीजी शेयरों के बेहतर प्रदर्शन के बीच सेंसेक्स और निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।
प्रमुख एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) का शेयर आज 11,590.00 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक चढ़ा।
तेल, खुदरा और दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की बाजार पूँजी ने 8 लाख करोड़ का आँकड़ा पार कर लिया है।
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद जतायी है।
पेन्नार इंडस्ट्रीज (Pennar Industries) के शेयर में 3.5% से अधिक की मजबूती है।