निफ्टी, लार्सन ऐंड टूब्रो, आदित्य बिड़ला कैपिटल और एल ऐंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (29 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen and Toubro Ltd), आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital Ltd) और एल ऐंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services Ltd) को खरीदने की सलाह दी है। एल ऐंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज के स्टॉक में बुधवार (28 अगस्त) के भाव पर 30 दिनों के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया है।