भारतीय शेयर बाजार में आयी बढ़त, सेंसेक्स 106 अंक मजबूत
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।
खबरों के अनुसार उदय कोटक ने कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में 1.8 करोड़ शेयर बेचे हैं।
वस्त्र और परिधान की प्रमुख कंपनी रेमंड (Raymond) ने खादी ऐंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) के साथ समझौता किया है।
मास्टेक (Mastek) ने 295 रुपये प्रति शेयर की दर से 1,05,000 स्टॉक विकल्प मान्य किये हैं।
हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन (Hindustan Construction) को एचएसईपीएल के साथ साझे उद्यम में 673 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 1,045.54 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) की सहायक कंपनी इंडियाबुल्स असेट रीकंस्ट्रक्शन को पंजीयन प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ है।
जुआरी एग्रो (Zuari Agro) अपने अमोनिया-यूरिया संयंत्र का पुनर्निर्माण करके इसकी क्षमता बढ़ायेगी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) हाई-एंड विद्युत पावरट्रेन प्रौद्योगिकी में निवेश करेगी।
अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के निदेशक मंडल की बैठक 24 मई को होगी।
जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने 579 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।
जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में राष्ट्रीय केमिकल्स (Rashtriya Chemicals) के शुद्ध मुनाफे में 36.4% बढ़ोतरी हुई।
मदरसन सूमी (Motherson Sumi) के शेयर ने आज 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर भारतीय शेयर बाजार पर दिख रहा है।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) 1,000 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायेगी।
चंबल फर्टिलाइजर्स (Chambal Fertilizers) अपने बाकी तीन जलयानों को बेचेगी।