Infosys Ltd Share Latest News : स्टॉक बड़ी चाल का संकेत, कुछ तिमाही कर सकता है कंसोलिडेट
मनीष जिवनानी : इन्फोसिस में क्या करना चाहिए?
मनीष जिवनानी : इन्फोसिस में क्या करना चाहिए?
कनु देसाई : मेरे पास राणा शुगर्स के 1010 शेयर 26.65 रुपये के भाव पर हैं। इस पर आपकी क्या राय है, घाटा सह लें या बने रहें?
प्रभात : बीएसई के शेयर का भाव काफी गिर गया है। लंबी अवधि के नजरिये से इसमें नयी खरीद कर सकते हैं क्या?
राजेश वर्मा : ब्रैडी ऐंड मोरिस इंजीनियरिंग कंपनी पर आपका क्या नजरिया है? ये अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो क्रेन बनाती है।
विशाल सिन्हा, वाराणसी : ऐक्सिस बैंक के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। ये छोटी अवधि में ऊपर कहाँ तक जा सकेगा?
मौलिन शाह : मैंने आइस मेक के शेयर 820 रुपये के भाव पर खरीदा है। इसमें लंबी अवधि पर आपका क्या नजरिया?
बजट के बाद से भारतीय बाजार में सोने और चाँदी की कीमतों में काफी तेज गिरावट देखने को मिली। पर क्या केवल यही एक कारण है? दरअसल, बजट से पहले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चाँदी तेजी से फिसलने लगे थे। इसके क्या कारण हैं?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक सोमवार (29 जुलाई) को भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सर्वोच्च शिखर के करीब सकारात्मक नजरिये के साथ खुले थे। निफ्टी में 24999.75 के स्तर पर नया शिखर बनने के बाद मुनाफावसूली आयी और ये 24836 के स्तर पर सकारात्मक झुकाव के साथ सपाट बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों में तेजी का माहौल देखने को मिला। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को शानदार कारोबार हुआ। डाओ जोंस में 650 अंकों का बड़ा उछाल देखा गया। एसऐंडपी नैस्डैक में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। गिफ्ट निफ्टी की करीब 150 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (29 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries Ltd), पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Power Finance Corporation Ltd), जेनसार टेक्नोलॉजीज (Zensar Technologies Ltd) और इंडियन होटल्स कंपनी (Indian Hotels Company Ltd) को खरीदने की सलाह दी है। जेनसार टेक्नोलॉजीज और इंडियन होटल्स कंपनी के स्टॉक में शुक्रवार (26 जुलाई) के भाव पर 14-14 दिनों के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक सोमवार (29 जुलाई) को जहाँ दैनिक और साप्ताहिक चार्ट में तकनीकी रूप से तेजी की लंबी कैंडल बनी है, वहीं एकदिनी चार्ट पर ऊपर का ट्रेंड जारी रहने की संरचना मौजूदा स्तरों से अपट्रेंड जारी रहने का समर्थन करती है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (29 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda Ltd) और मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (Max Financial Services Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil and Natural Gas Corporation Ltd) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार (29 जुलाई) को तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 111.00 अंकों की बढ़त दिखायी दे रही है और ये 0.44% की उछाल के साथ 25,078.00 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट का मुनाफा 30% बढ़ा है। चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट का मुनाफा 726 करोड़ रुपये से बढ़कर 942 करोड़ रुपये हो गया है। एनआईआई (NII) में 40% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
कमर्शियल गाड़ियों का उत्पादन करने वाली अशोक लेलैंड ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी ने 25 जुलाई को नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 7% की गिरावट देखने को मिली है।
आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 14.6% बढ़ा है। आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 9648 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,059 करोड़ रुपये हो गया है।