वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट की आय 18.32% बढ़ी
डी मार्ट के मालिकाना हक के तौर पर ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं।
डी मार्ट के मालिकाना हक के तौर पर ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं।
देश के पहले कॉन्ट्रा आधारित म्यूचुअल फंड एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ने 25 साल पूरे करने का अहम मील का पत्थर पार किया है। इस योजना ने अपनी स्थापना (05 जुलाई 1999) से अब तक 19.99% का सीएजीआर दिया है, जबकि बेंचमार्क बीएसई 500 टीआरआई का रिटर्न 16.12% का रहा है।
मोहित यादव : एचजी इंफ्रा पर लंबी अवधि में आपका क्या नजरिया है?
वीआईपी इनफॉर्मेशन : मेरे पास इजी ट्रिप प्लानर्स के शेयर 51.70 रुपये के भाव पर हैं। इसमें क्या राय है?
नैंसी : ऐस्ट्रल और ग्रासिम इंडस्ट्रीज विभिन्न क्षेत्रों में काम करती हैं, इसलिए इनके शेयर खरीदना चाहते हैं। इनमें खरीदारी का स्तर और लक्ष्य क्या रखना चाहिए?
Expert Siddharth Khemka: भारतीय आईटी क्षेत्र में आने वाले तिमाही के नतीजे में बहुत उम्मीद मुझे नहीं लगती है। ज्यादातर आईटी कंपनियों ने चौथी तिमाही के नतीजों के बाद अपना गाइडेंस कम किया है और अपनी राजस्व वृद्धि को घटाया है। लंबी अवधि के निवेश के लिए मुझे लगता है कि पहली तिमाही के नतीजों का इंतजार करना चाहिए।
Expert Siddharth Khemka: पीएसयू बैंक अगले एक साल के लिए हमारी प्राथमिकता में बने रहेंगे। लेकिन निजी बैंक में अब लंबे अंतराल के बाद तेजी देखने को मिल सकती है। इस क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक और ऐक्सिस बैंक हमारे पसंदीदा स्टॉक हैं। हमें लगता हैं कि इस क्षेत्र में आने वाले समय में 10-15% तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
Expert Siddharth Khemka: हम उम्मीद कर रहे हैं कि बाजार में सकारात्मकता का माहौल बना रहेगा। वैश्विक संकेतों की बात करें तो, अमेरिकी अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर है और वहाँ पर महँगाई दर कम हुई है। इसके साथ इस साल के अंत तक ब्याज दरों में कटौती करने की बात की जा रही है।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services Ltd) में रीटेल रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के मुताबिक गुरुवार (04 जुलाई) को निफ्टी 24401 के नये उच्च स्तर को छूने के बाद दायरे में कारोबार करता रहा और 16 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 24302 के स्तर पर बंद हो गया।
वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेत देखने को मिले। मिलेजुले कारोबार के बीच अमेरिकी बाजार ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया। S&P 500 और नैस्डैक ने नया रिकॉर्ड बनाया। सीमित दायरे में कारोबार के बीच डाओ जोंस 25 अंक फिसलकर बंद हुआ।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (04 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), डीएलएफ (DLF Ltd), स्टील अर्थारिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India Ltd), अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports and Special Economic Zone Ltd), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals Ltd) और एनसीसी (NCC Ltd) को खरीदने की सलाह दी है। अदाणी पोर्ट्स ऐंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, बीएचईएल और एनसीसी के स्टॉक में क्रमश: 30 और 14-14 दिनों के नजरिये से बुधवार (03 जुलाई) के भाव पर पोजीशन लेन का परामर्श दिया है।
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बुधवार (03 जुलाई) को बेंचमार्क सूचकांक ने 24309/80074 के स्तर पर नया सर्वकालिक शिखर छुआ। निफ्टी 162 अंक ऊपर, जबकि सेंसेक्स 545 अंक जोड़ कर बंद हुए।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (04 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) के शेयर बेचने, जबकि पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) और डाबर इंडिया (Dabur India Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (04 जुलाई) को बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल सकता है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 12.50 अंकों की तेजी दिखायी दे रही है और ये 0.10% के अंतर के साथ 24,327.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
पेटीएम ब्रांड के मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वन नाइन सेवन कम्युनिकेशंस लिमिटेड यानी ओसीएल (OCL) ने मर्चेंट पार्टनर्स यानी कारोबार में साझीदार बने लोगों के लिए एक नया प्लान (योजना) को बाजार में उतारा है।
सुमन साहा : हरिओम पाइप में 5 साल के नजरिये से 450 रुपये के भाव पर आने पर निवेश करना कैसा रहेगा?