शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेटीएम का मर्चेंट पार्टनर्स के लिए हेल्थ और आय सुरक्षा योजना लॉन्च

पेटीएम ब्रांड के मालिकाना हक रखने वाली कंपनी वन नाइन सेवन कम्युनिकेशंस लिमिटेड यानी ओसीएल (OCL) ने मर्चेंट पार्टनर्स यानी कारोबार में साझीदार बने लोगों के लिए एक नया प्लान (योजना) को बाजार में उतारा है।

 कंपनी ने यह योजना स्वास्थ्य और आय की सुरक्षा के लिए उतारा है। यह योजना खास तौर से कंपनी के कारोबारी साझेदार के लिए उतारा गया है। इस योजना का लाभ 'पेटीएम फॉर बिजनेस' एप के जरिए लिया जा सकता है। आपको बता दें कि पेटीएम पेमेंट्स और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी ने 'पेटीएम हेल्थ साथी' नाम से योजना को बाजार में उतारा है। इस योजना को अफॉर्डेबल रखा गया है। इसके लिए मर्चेंट साझीदार को हर महीने 35 रुपये चुकाने होंगे। इसके तहत व्यापक तौर पर हेल्थकेयर और आय सुरक्षा को कवर किया गया है। इसके तहत असीमित तौर पर स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं के लिए टेलीकम्युनिकेशंस की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए कंपनी ने मेडिबडी यानी MediBuddy के साथ करार किया है। कारोबारी अनगिनत बार डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। इसके अलावा पार्टनर के नेटवर्क पर आप ओपीडी के साथ डॉक्टर की सुविधा ले सकते हैं। वहीं आय सुरक्षा योजना के तहत कारोबार में किसी तरह के व्यवधान आने पर जैसे दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा और हड़ताल से होने वाले नुकसान की भरपाई इसके तहत की जाएगी। साथ ही चुनिंदा फार्मेसी और डायग्नोस्टिक टेस्ट करने वाली कंपनियों पर छूट भी ऑफर किया गया है। पेटीएम का शेयर 0.83% गिर कर 417.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

 (शेयर मंथन, 3 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख