जेट एयरवेज खरीदें और एलआईसी हाउसिंग बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार के कारोबर में जेट एयरवेज (Jet Airways) में खरीदारी और एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) में बिकवाली की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार के कारोबर में जेट एयरवेज (Jet Airways) में खरीदारी और एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) में बिकवाली की सलाह दी है।
खबरों के कारण आज के कारोबार में जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, आंध्रा बैंक, रैमको सिस्टम्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।
नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया (Arvind Panagariya) ने कहा है कि बेहतर मॉनसून, तेज सुधारों और केंद्र सरकार की ओर से समय पर फैसले लिए जाने की वजह से इस साल की आने वाली तिमाहियों में देश के आर्थिक विकास की दर 8% से अधिक रहेगी।
भारत ने जलवायु परिवर्तन (Climate Change) पर पेरिस समझौते (Paris Agreement) पर हस्ताक्षर करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने केरल के कोझिकोड में चल रही भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के आखिरी दिन अपने भाषण में कहा कि भारत दो अक्टूबर को इस समझौते को स्वीकार करेगा।
खबरों के अनुसार आंध्रा बैंक (Andhra Bank) ने 2 कंपनियों के साथ कॉरपोरेट एजेंसी समझौता किया है।
जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के बोर्ड की आवंटन समिति ने 6,25,241 इक्विटी शेयर आवंटित कर दिये हैं।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने धानुका एग्रीटेक के 6.50 लाख शेयरों को बेच दिया है।
रैमको सिस्टम्स को निदेशक मंडल की मंजूरी मिल गयी है।
शुक्रवार को केनरा बैंक (Canara Bank) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।
वेबसोल एनर्जी सिस्टम को आरबीआई से मंजूरी मिल गयी है।
देना बैंक (Dena Bank) ने बीएसई को सूचित किया है कि बैंक बॉंड जारी करेगा।
एसएमसी ग्लोबल को अनुमान है कि एफआईईएम इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत आने वाले 8-10 महीनों के अवधि में 1,275 रुपये तक जा सकती है।
एसएमसी ग्लोबल ने प्रेस्टिज एस्टेट (Prestige Estates) के शेयर के लिए 213-215 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।
एसएमसी ग्लोबल ने बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) के शेयर के लिए 8-10 महीने की अवधि में 451 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है।
एसएमसी ग्लोबल ने डिश टीवी के शेयर को 96-98 रुपये के स्तर पर खरीद की सलाह दी है।
ब्रिगेड इंटरप्राइजेज ने सहायक कंपनी की स्थापना की है।