कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) को एसीक्लोवियर कैप्सूल्स के उत्पादन की मिली मंजूरी
कैडिला हेल्थकेयर को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से एसीक्लोवियर कैप्सूल्स यूएसपी 200 एमजी के उत्पादन की मंजूरी मिल गयी है।
कैडिला हेल्थकेयर को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से एसीक्लोवियर कैप्सूल्स यूएसपी 200 एमजी के उत्पादन की मंजूरी मिल गयी है।
सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने तमिलनाडु में अपनी 4 नयी शाखाएँ शुरू की हैं।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने एचडीएफसी डीएएफ II 1099 डी नयी योजना की शुरुआत की है। यह एक नियत अवधि (क्लोज ऐंडड) इनकम योजान है।
रिलायंस डिफेंस ऐंड इंजीनियरिंग (Reliance Defence & Engineering) ने ओएनजीसी (ONGC) को सातवें मालवाहक पोत की आपूर्ति कर दी है।
एआरएसएस इन्फ्रास्ट्रक्चर को ओडिशा में 109 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
अरबिंदो फार्मा अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने रिवस्टिग्मिने टार्ट्रेट कैप्सूल्स यूएसपी के उत्पादन के लिए मंजूरी मिल गयी है।
खबरों के अनुसार सिप्ला (Cipla) को यूएसएफडीए (USFDA) से फविरेंज एम्ट्रिसिटेबिन टेबलेट के लिए संभावित स्वीकृति मिली है।
टोरेंट पावर ने 197.40 मेगावाट विंड पावर परियोजना को विकसित करने के लिए डब्लूटीजी उत्पादन समूह के साथ साझेदारी की है।
एक्सेल इंडस्ट्रीज (Excel Industries) के निदेशक मंडल की कल सोमवार को बैठक हुई।
प्रेस्टीज एस्टेट्स (Prestige Estates) के निदेशक मंडल की बैठक में कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनियों का प्रेस्टीज एस्टेट्स के साथ विलय का निर्णय लिया गया।
हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड ने एक खुले बाजार सौदे के माध्यम से इंडसइंड बैंक में 299 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी को बेच दिया है।
बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) ने बीएसई को बताया है कि भारत सरकार ने बैंक में 1,150 करोड़ रुपये की पूँजी निवेश की अनुमति दी है।
एनटीपीसी को यूनिट 3 की 660 मेगावाट मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का परिचालन शुरू किया है। इसके साथ ही मौदा सुपर थर्मल पावर स्टेशन की कुल स्थापित क्षमता 1660 मेगावाट हो गयी है।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत हल्की गिरावट के साथ हुई है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,966.40 अंक की तुलना में आज 9.16 अंक गिर कर 24,957.24 पर खुला।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज मंगलवार 29 मार्च को अपनी तकनीकी रिपोर्ट में बजाज ऑटो (Baja Auto) और डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
आनंद राठी सिक्योरिटीज ने आज वायदा कारोबार पर अपनी दैनिक रिपोर्ट में बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) और बीएचईएल (BHEL) के शेयर बेचने की सलाह दी है।