समाचार माध्यमों में आयी खबर भ्रामकः बलरामपुर चीनी मिल्स
बलरामपुर चीनी मिल्स ने समाचार माध्यमों में आयी उसके खातों में गड़बड़ी की जाँच से संबंधित खबर को निराधार, गलत और भ्रामक बताया है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी गयी विज्ञप्ति में कहा है कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी अधिनियम 1956 के सेक्शन 209 ए के तहत इसके खातों, रिकॉर्ड और अन्य प्रपत्रों की जाँच की है और इसकी जाँच रिपोर्ट में पिछले साल के आँकड़ों में छोटी गलतियों सहित कुछ गड़बड़ियाँ पायी गयी हैं और अब मामला खत्म हो गया है।
आशीष कपूर, सीईओ, इन्वेस्ट शॉपे
मेतास इन्फ्रा के शेयरों की दुर्दशा का क्रम जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार उन्नीस कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज बुधवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा का शेयर भाव करीब 5% गिर कर 63.50 रुपये तक चला गया। खबर है कि कर्नाटक सरकार ने मेतास इन्फ्रा को दी गयी परियोजनाओं पर पुनर्विचार किया है और इसकी परियोजनाओं पर अधिक असर पड़ने की संभावना नहीं है।
राजीव रंजन झा
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंग राजू और उनके भाई रामा राजू से पूछताछ की इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन, न्यायाधीश पी. सतशिवम और जेएम पंचाल की बेंच ने सेबी को यह अनुमति दी है कि सेबी की एक टीम आंध्र प्रदेश की चंचलगुडा केंद्रीय जेल में जाकर तीन दिनों तक राजू बंधुओं से सत्यम मामले से संबंधित पूछताछ कर सकती है।