डीएलएफ के शेयरों में गिरावट जारी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में रियल्टी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ के शेयर भाव में गिरावट जारी है। दिन के कारोबार में एक समय 135.65 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.33 बजे 9.5% की कमजोरी के साथ 138.60 रुपये पर है। गौरतलब है कि कल के कारोबार में डीएलएफ 13.5% की गिरावट के साथ 153.20 रुपये पर बंद हुआ था। डीएलएफ की गैर रणनीतिक संपत्तियों की बिक्री कर 2000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है।
सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा एंड कंपनी
राजीव रंजन झा
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री में जनवरी,2009 महीने में 34% की गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले साल जनवरी के 1,67,593 इकाइयों के मुकाबले कंपनी इस जनवरी में 1,10,363 इकाइयां ही बेच सकी है। बजाज ऑटो की कुल बिक्री (दोपहिया और तिपहिया मिला कर) में 31% की गिरावट दर्ज की गयी है और यह पिछले साल जनवरी के 1,92,193 इकाइयों की तुलना में घट कर 1,32,348 रह गयी है। हालांकि कंपनी के वाहन निर्यात में 24% की वृद्धि हुई है।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार सत्रह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज सोमवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 70.30 रुपये तक चला गया। मेतास इन्फ्रा के शेयरों के लोअर सर्किट छूने का यह सिलसिला 7 जनवरी 2009 से शुरू हुआ था, जो लगातार अब तक चल रहा है।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री में जनवरी महीने में 5.6% बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। जनवरी 2008 के 63,459 कारों की तुलना में जनवरी 2009 में कंपनी ने 67,005 कारें बेची हैं। जनवरी 2009 में इसने 4774 कारों का निर्यात किया है। कुल मिला कर जनवरी में कंपनी ने 71,779 कारों की बिक्री की है। हालाँकि इस दौरान घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी की सी सेगमेंट कारों की बिक्री में 12.4% की गिरावट आयी है, लेकिन इसके लिए उत्साहजनक बात यह है कि ए-3 सेगमेंट कारों की बिक्री में 124.2% की बढ़त दर्ज की गयी है।