साल 2008 की विदाई गिरावट के साथ
कैलैंडर साल 2008 के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। यदि साल 2007 के आखिरी कारोबारी दिन से तुलना करें, तो सेंसेक्स में 52% से अधिक की गिरावट आ चुकी है। बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 69 अंकों की गिरावट के साथ 9,647 पर रहा। निफ्टी 20 अंकों की कमजोरी के साथ 2,959 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी, लेकिन दोपहर के बाद बाजार लाल निशान पर आ गया।
राजीव रंजन झा
अमिताभ चक्रवर्ती, प्रेसिडेंट (इक्विटी) रेलिगेयर सिक्योरिटीज
आर वेंकटरमन, कार्यकारी निदेशक, इंडिया इन्फोलाइन