Infosys Share: अभी गिरावट रहेगी जारी, नया निवेश करने से बचें - शोमेश कुमार
नीलेंद्र तिवारी, उत्तर प्रदेश : इन्फोसिस (Infosys) के शेयर मैंने 1460 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें तीन महीने के लिए आपकी क्या सलाह है?
नीलेंद्र तिवारी, उत्तर प्रदेश : इन्फोसिस (Infosys) के शेयर मैंने 1460 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें तीन महीने के लिए आपकी क्या सलाह है?
हीरो मोटोकॉर्प ने अप्रैल से अपने गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। कंपनी अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने यह फैसला उत्पादन लागत में बढ़ोतरी के कारण लिया है।
जायडस लाइफसाइंसेज को Tofacitinib (टोफासिटिनीब) दवा के 5 मिलीग्राम लिए अंतिम मंजूरी मिली है। वहीं Tofacitinib दवा के 10 मिलीग्राम के लिए शुरुआती मंजूरी मिली है।
यूएस फेड ने ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी की। वहीं फेड ने आगे भी दर बढ़ाने के संकेत दिए। हालाकि फेड का मानना है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी अब खत्म होने पर है। यूएस फेड ने हालिया बैंकिंग संकट को लेकर सतर्क दिखा। मार्च 2022 के बाद नौवीं बार यूएस फेड ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की।
प्रमुखा दवा निर्माता कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) से से लियो फार्मा के एन्सिलर के जेनेरिक संस्करण कैल्सीपोट्रिएन और बीटामेथासोन डिप्रोपियोनेट फोम के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। हालाँकि इस खबर का कंपनी के शेयरों में कोई खास असर देखने को नहीं मिला।
प्रमुख शेयर बाजारों एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) पर अदाणी पावर (Adani Power) को गुरुवार से अल्पकालिक अतिरिक्त निगरानी उपाय (short-term ASM) में शामिल किया गया है। एक्सचेंजों ने इस बात की जानकारी बुधवार (22 मार्च) को दी थी।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (23 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज (Dr Reddy Laboratories) और यूनाइटेड स्पिरिट्स (United Spirits) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (23 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Bharat Petroleum Corporation) और सीमेंस (Siemens) के शेयर बेचने, जबकि ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने की सलाह दी है।
इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने गुरुवार (23 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX COPPER), क्रूड ऑयल (Crude Oil), निफ्टी (Nifty) और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (23 मार्च) को सुस्ती के साथ सपाट कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 9.00 बजे के आसपास 13.5 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.08% की गिरावट के साथ 17,144.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। आज दुनियाभर के बाजारों में मिलाजुला रुख नजर आ रहा है।
मुझे किसी भी मापदंड से डॉव जोंस के वापसी करने के आसार नहीं दिख रहे हैं। 33000 के स्तर से पहले मैं डॉव जोंस में किसी भी तरह का फैसला नहीं ले पाऊँगा। बल्कि इसमें 30000 के स्तर तक गिरावट का रास्ता मैंने खुला रखा है।
पूरे तौर पर देखें तो कोई जोखिम नजर नहीं आ रहा है। सोना और बिटक्वाइन दोनों भाग रहे हैं। मुझे लगता है कि मौजूदा परिस्थिति में सोने में जो भी लोग ट्रेडिंग कर रहे हैं या करना चाहते हैं, उन्हें काफी सतर्कता बरतनी चाहिए क्योंकि यहाँ ये थम जायेगा या फोमो आयेगा।
निफ्टी आईटी इंडेक्स 30000 हजार के ऊपर 100 अंकों तक जा सकता है। लेकिन इस स्तर पर यह शायद टिक नहीं पायेगा। 30000 के ऊपर या नीचे इसकी चाल पूरी तरह से नैस्डैक की चाल पर निर्भर करेगी।
निफ्टी के ताजा आँकड़े यही कह रहे हैं कि गुरुवार का बॉटम काफी मजबूत है। उसी के आधार पर जिनको खरीदारी करनी है, वो अपनी जेब की गहराई के हिसाब से खरीदारी कर सकते हैं।
निफ्टी में जो गुरुवार का निचला स्तर बना था उसे अच्छा मानकर चलना है। इसके अलावा निफ्टी बैंक बिलकुल 200 डीएमए के आसपास है। इसके ऊपर अगर एक बार बंद हो जाता है तो यहाँ से टेक्निकल शॉर्ट कवरिंग मिल जाना चाहिए।
डॉलर में मेरे हिसाब से अभी पिछली बार वाली स्थिति ही है। पिछली बार भी यही लगा था कि 103 डॉलर के नीचे जब तक नहीं टिकता है तब तक यही रेंज रहेगा, 103, 106, 107। इसकी चाल सपाट ही लग रही है।